- संतोष साह
व्यापारियों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत उत्तरकाशी के हनुमान चौक में भी व्यापारियों ने विरोध दर्ज किया और पुतला फूंका। व्यापारियों का कहना था कि यह विरोध पिछले चार साल में बगैर व्यापारियों की राय के 950 संसोधन के पश्चात जीएसटी की जटिल होती प्रक्रिया,खाद्य सुरक्षा के जटिल कानून समेत कई अन्य बिंदुओं के अलावा पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर है।
इधर व्यापारियों के आज हुए विरोध प्रदर्शन में जिला,नगर व जोशियाड़ा व्यापार मंडल के लोग शामिल हुए। जिन्होंने विरोध प्रदर्शन के साथ पुतला भी फूंका। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुभाष बडोनी,महामंत्री अजय बडोला,कोषध्यक्ष वीरेंद्र बत्रा, नगर अध्यक्ष रमेश चौहान, महामंत्री मनमोहन थलवाल, जोशियाड़ा व्यापार मंडल से उत्तम गुंसाई समेत अधिकांश व्यापारी शामिल थे।
loading...