डॉ0 रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज
*विकास दुबे एनकाउंटर पर STF की प्रेस रिलीज-*
विकास दुबे को सरकारी वाहन से ला रहे थे, कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में वाहन पलटा, कन्हैया लाल अस्पताल के सामने दुर्घटना, NH पर जानवरों का अचनाक झुंड आ गया था।जानवरों से दुर्घटना से बचाने की कोशिश की थी, जानवरों के झुंड की वजह से गाड़ी पलटी, अचनाक मोड़ने से वाहन पलट गया, वाहन में सवार कर्मियों को गंभीर चोटें आईं, विकास ने परिस्थिति का लाभ उठाया, घायल निरीक्षक की पिस्टल लेकर भागा विकास, सरकारी पिस्टल छीनकर भागने लगा विकास-STF.
वाहन से निकलकर कच्चे मार्ग से भागने लगा, पीछे आ रहे कर्मियों ने विकास का पीछा किया, विकास दुबे ने पुलिस पर फायरिंग की, विकास को जिंदा पकड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन विकास ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की-UP STF.
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे घायल हुआ, घायल विकास दुबे को अस्पताल लाया गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, विकास की फायरिंग में पुलिस कर्मी भी घायल,
घायल पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा-STF