- संतोष साह
नगर के प्रमुख व्यापारी सुभाष सोनी सामाजिक,धार्मिक कार्यों को लेकर हमेशा सहयोग करते आये हैं। तमाम सामाजिक व धार्मिक कार्यों में उनकी भागीदारी के साथ ही सहयोग व मदद करना उनकी फितरत में शुमार है। सहयोग व दान भी वे समय-समय पर करते आये हैं।
इस बीच वैश्विक महामारी कोरोना के संकट के दौरान भी वे पीछे नहीं हटे हैं। लॉक डाउन के साथ ही संकट के इस दौर में वे जरूरतमंदों की सेवा में भी उतरे हैं। लॉक डाउन के बाद से हर रोज वे सुबह अपने साथ कुछ सहयोगी लेकर नगर की प्रमुख सड़कों में चाय,बिस्किट निर्धन, बेसहारा,साधु-संतों से लेकर सडक में ड्यूटी दे रहे पुलिस के जवानों को उपलब्ध कराते हैं। इसके उपरांत दोपहर की शिफ्ट में वे हर रोज कुछ न कुछ खाने की सामग्री भी बांटते हैं। यह सिलसिला लॉक डाउन शुरू होने के दिन से उनका जारी है। व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता श्री सोनी का मानना है कि संकट के समय यह सबसे बड़ी मानव सेवा है।