- संतोष साह
महिला के अत्यधिक रक्तस्राव होने पर रेडक्रॉस के संजय अरोड़ा ने पुनीत कार्य किया और महिला के वास्ते रक्त दान किया। जानकारी के अनुसार गमदीड़ गांव निवासी कविता नेगी पत्नी मनीष नेगी को मिसकेरेंज में अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता हुई। इसकी सूचना मिलते ही रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य संजय अरोड़ा द्वारा रक्तदान किया गया। अरोड़ा के इस पुनीत कार्य के लिये उत्तरकाशी रेडक्रॉस समिति व रक्तकोष टीम ने उनका आभार व्यक्त किया।
loading...