- संतोष साह
भाजपा मंडल अध्यक्षों के चयन के बाद अब बारी है जिले के अध्यक्षों की। कल पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों मे भाजपा जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर बैठक करने जा रही है। बैठक जिले के भाजपा प्रभारी की मौजूदगी में होगी। उत्तरकाशी में भाजपा के जिला प्रभारी श्री अंथवाल रहेंगे मौजूद।
इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष के दावेदार अपना बॉयोडाटा पेश करेंगे,साथ ही दावेदारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चा भी होगी। राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए जिलाध्यक्ष बनने की दावेदारी में आधा दर्जन से अधिक नामों की चर्चा है। सूत्र यह भी बता रहे है कि गंगा घाटी से 4 तो यमुना घाटी से भी करीब -करीब 4 ही दावेदारों के नाम की चर्चा है। यह भी जानकारी मिली है कि मौजूदा जिलाध्यक्ष भी पुनः दावेदारी कर सकते हैं। सभी दावेदारों के बॉयोडाटा भाजपा आलाकमान के पास जाएंगे जिसके उपरांत
जिलाध्यक्ष चयन को लेकर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। दावेदारों में से किसी को जिलाध्यक्ष बनाये जाने के नाम की घोषणा अंत मे पार्टी हाईकमान से होगी।