सतीशसेठी/ब्यूरोचीफ /सहारनपुर /सनसनी सुराग न्यूज़
महानगर में सैनेटाईज करते नगर निगम के वाहन।
नगर निगम ने कूड़ा उठान के लिए सभी संसाधन झौंके
सभी हॉट स्पॉट व आंशिक हॉट स्पॉट क्षेत्रों को लगातार किया जा रहा सैनेटाईज
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा सभी हॉट स्पॉट व आंशिक हॉट स्पॉट क्षेत्रों के अलावा दीवानी कचहरी व नगर निगम आदि मुख्य कार्यालयों के परिसरों को सैनेटाईज करने के साथ ही युद्ध स्तर पर कूड़ा उठान का कार्य कराया जा रहा है। निगम ने अपने सभी संसाधन कूड़ा उठान कार्य में झोंक दिए हैं।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वर्षा के चलते पिछले कुछ दिनों से कूड़ा उठान में अवरोध पैदा हो रहा था। कूड़ा डंपिंग स्थान पर जलभराव के कारण कर्मचारियों को ज्यादा परेशानी हो रही थी। लेकिन अब पिछले दो दिन से कूड़ा उठान में तेजी लाई गई है। निगम ने इस कार्य के लिए 13 ट्रक, 2 लोडर, 4 जेसीबी, 2 बड़ी पोकलेन, 12 छोटे टैंपो के अलावा डोर टू डोर कलेक्शन के लिए बीस टैंपो और छोटे बड़े 500 रेहडियां रेहडे इस काम के लिए लगाए गए हैं। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि महानगर के नालों की सफाई का कार्य अब अंतिम चरण में है। कुछ नालों की दोबारा सफाई कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त पूरे महानगर में किसी भी तरह के संक्रमण को रोकने के लिए निगम के लगभग दो हजार सफाई कर्मचारी चूना, मैलाथियान, एंटी लार्वा व ब्लीचिंग आदि का छिड़काव करने के साथ साथ सैनेटाईजर का छिड़काव कार्य में लगे हैं। संकरी गलियों में सैनेटाईजर छिड़काव के लिए 100 से ज्यादा कर्मचारियों को हैंड स्प्रे मशीनें दी गई हैं।
गैराज प्रभारी एसबी अग्रहरि ने बताया कि महानगर के सभी हॉट स्पॉट व आंशिक हॉट स्पॉट क्षेत्रों के अलावा प्रमुख कार्यालय परिसरों और इमारतों को शनिवार को भी सैनेटाईज किया गया है। उन्होंने बताया कि हॉट स्पॉट व आंशिक हॉट स्पॉट क्षेत्रों के वार्ड 2 पिंजोरा बादशाहपुर, वार्ड 4 मोहम्मदपुर माफी—पंत विहार, वार्ड 10 फतेहपुर जट्ट, वार्ड 14 शारदानगर उत्तरी, वार्ड 16 नवीन नगर—शिवाजी नगर, वार्ड 21 कपिल विहार— टैगोर गार्डन, वार्ड 55 चंद्रनगर—शिवाजी नगर, वार्ड 45 छिपियान, वार्ड 42 नुमाईश कैंप, वार्ड 15 रेलवे क्वाटर्स, वार्ड 18 लेबर कालोनी, वार्ड 20 जनकपुरी, वार्ड 29 बेरीबाग, वार्ड 34 इलाहीपुरा, वार्ड 37 गिल कालोनी — ब्रिजेश नगर, वार्ड 43 सराय हिसामुद्दीन, वार्ड 40 गुरुद्वारा रोड, वार्ड 50 हकीकत नगर, वार्ड 48 आवास विकास के अलावा दीवानी कचहरी, नगर निगम परिसर और सराय मर्दान अली में सैनेटाईजेशन किया गया है। इसके अतिरिक्त रोस्टर के अनुसार शनिवार को वार्ड 60 हयात कालोनी, वार्ड 61 आजाद कालोनी, वार्ड 62 याहियाशाह, वार्ड 63 साबरी का बाग, वार्ड 64 वुड सीजनिंग प्लांट, वार्ड 65 कमेला कालोनी व वार्ड 66 नदीम कालोनी में भी सैनेटाईजर का छिड़काव किया गया है।