पे टीएम ने निगम को भेंट किए एक हज़ार मास्क
सहारनपुर । पेटीएम कंपनी ने आज नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को नगरनिगम के कर्मचारियों हेतु1000मास्क भेंट किए और सफाई, सैनिटाइजेशन व टेलीमेडिसिन सहित विभिन्न कार्यों में लगे निगम कर्मचारियों की सराहना की। पेटीएम के एजीएम श्वेतांक श्रीवास्तव और अलीगढ़ रीजन के जनसंपर्क अधिकारी शुभम कुमार गौड़ आज नगर निगम पहुंचे और पेटीएम कंपनी की ओर से नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को 1000 मास्क भेंट किए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी कोरोना योद्धा हैं और उनकी सुरक्षा का दायित्व भी समाज का है। वे स्वस्थ और स्वच्छ रहें यह हम सबको ध्यान रखना होगा। इसी सोच के साथ पेटीएम द्वारा यह 1000 मास्क निगम कर्मचारियों के लिए नगर निगम को भेंट किए गए हैं।
नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने पेटीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निगम के कर्मचारी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज की सेवा में रात दिन लगे हैं। निश्चय ही समाज के लोगों को भी उनके सम्मान, उनके स्वाभिमान और उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। वे स्वस्थ रहेंगे तभी अपने कार्य को ठीक से अंजाम दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि पेटीएम से प्राप्त मास्क निश्चित रूप से निगम कर्मचारियों की सुरक्षा में सहायक बनेंगे। इस अवसर पर निगम के आईटी प्रभारी मोहित तलवार भी मौजूद रहे।
loading...